BPSSC Company Commander Recruitment 2026 – Vigyanlok

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना – विज्ञापन संख्या-11/2026

गुल्म समादेशक (Company Commander) भर्ती 2026
महत्वपूर्ण सूचना: बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में गृह रक्षक (दैनिक कर्त्तव्य भत्ता भोगी खिलाड़ी सहित) से गुल्म समादेशक (Company Commander) के रिक्त पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 10/09/2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 10/10/2026

📌 पद विवरण एवं वेतनमान

पद का नाम वेतनमान कुल रिक्तियां
गुल्म समादेशक (Company Commander) लेवल-6 65 (पैंसठ)

🎓 शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता

  • नागरिकता: भारत का नागरिक होना अनिवार्य (पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर गृह रक्षक पात्र)।
  • अनुभव: बिहार गृह रक्षा वाहिनी संगठन में नामांकित एवं प्रशिक्षित पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर जो संगठन में कम से कम 5 वर्षों की सेवा/ड्यूटी दे चुके हों तथा नियुक्ति तिथि को कम से कम 10 वर्ष की सेवा शेष हो।
  • शैक्षणिक योग्यता: दिनांक 01/08/2026 तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • आयु सीमा (01.08.2026 के आधार पर): न्यूनतम उम्र 24 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 50 वर्ष

📝 चयन प्रक्रिया

  • प्रथम चरण (प्रारंभिक परीक्षा): 200 अंकों का एक पत्र (100 बहुविकल्पीय प्रश्न), अवधि 2 घंटे। सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दे। न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य।
  • द्वितीय चरण (मुख्य परीक्षा): दो पत्र होंगे – प्रथम पत्र (सामान्य हिन्दी – 200 अंक, 100 प्रश्न) और द्वितीय पत्र (सामान्य अध्ययन, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता – 200 अंक, 100 प्रश्न)।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की कटौती की जाएगी।
  • तृतीय चरण (शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा): दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक के निर्धारित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य (केवल अर्हकारी प्रकृति)।

💰 आवेदन शुल्क

सभी वर्ग/कोटि के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मूल्य: ₹100/- (इसके अतिरिक्त बैंक चार्जेज देय होंगे)।

🚀 अपनी तैयारी को दें मजबूती – फ्री मॉक टेस्ट

इस भर्ती परीक्षा में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज ही Vigyanlok पर फ्री मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top